Saturday, 12 August 2017

ये सरल उपाय,करने से बाधाएं होंगी दूर .....




कई बार व्यक्ति अधिक मेहनत करता है लेकिन उसे उन्नति नहीं मिलती। इसके पीछे कुंडली दोष भी हो सकते हैं। जो व्यक्ति की प्रमोशन में बाधक बनते हैं। प्रतिदिन कुछ सरल उपाय करने से प्रमोशन अौर कुंडली दोेषों को दूर किया जा सकता है। सात प्रकार का अनाज जैसे गेहूं, मक्का, बाजरा, चावल, चना, ज्वार अौर साबूत मूंग लें। इन सभी को मिलाकर पक्षियों को खिलाएं। इससे कार्य में सफलता मिलेगी। सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें साबूत लाल मिर्च दे दाने डालें। उसके बाद इस जल को सूर्यदेव को अर्पित करें। इसके साथ ही सूर्य मंत्र का जाप भी करें। इससे उन्नति में आ रही बाधाएं दूर होंगी अौर व्यक्ति को मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। कार्य पर जाते समय सबसे पहले अपना दायां पैर बाहर रखें। यदि रास्ते में गाय दिखाई दे तो उसे हरी घाय खिलाएं। ऐसा करने से पूरा दिन सकारात्मकता बनी रहेगी।
घर में जब खाना बनाए तो पहली रोटी गाय अौर अंतिम वाली कुत्ते को खिलाएं। ऐसा करने से जीवन की सारी नकारात्मक बातें दूर हो जाएगी अौर सफलता कदम चूमेगी।
नहाने के पानी में काले तिल डालकर स्नान करें। इससे शनिदेव से संबंधित दोषों का नाश हो जाएगा अौर कार्यों में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाएगी।




No comments:

Post a Comment