Tuesday, 22 August 2017

ज्योतिष में धन योग




वैदिक ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन की हर छोटी व बड़ी घटना कुंडली के 12 भाव,12 राशियों और 9 ग्रहों से जुडी होती है , जब आप अपने जीवन में किसी चीज़ को प्राप्त करने की कोशिश करते है तो वह चीज़ आप तक पहुचेगी या नहीं इस बात का फैसला आपकी कुंडली में स्थित ग्रह करते है, आपके अच्छे गृह आपको जीवन में सफलताओं की और प्रेरित करते है और बुरे गृह जीवन में हर कदम पर परेशानिया उत्पन्न करते है, आप अपने जीवन में कितना धन कमाएंगे इसका फैसला भी आपकी कुंडली में स्थित वह गृह करते जो धन योग से सम्बन्ध रखते है ! यदि धन योग का निर्माण करने वाले गृह खराब घरों में अथवा खराब अवस्था में होते है तो वह अपने कार्य को पूरा नहीं कर सकते , फलस्वरूप जातक धन होने की बजाये गरीबी की जिन्दगी प्राप्त करता है, ग्रहों स्थिति यदि ज्यदा खराब हो तो जातक के ऊपर जीवन भर क़र्ज़ रहता है, और वह जीवन भर क़र्ज़ में डूबा रहता है ! और यही कारण है की हर जातक जो महनत करता धनवान नहीं होता क्योकि धन वां होने के लिए कुंडली अच्छे धन योगो का होना अनिवार्य है और उन ग्रहों से सम्बंधित दशा और अंतर दशाओं का होना भी आवशयक है ।
पहले घर का मालिक गृह हमेशा अच्छी स्थिति में , केंद्र अथवा त्रिकोण में होना चाहिए ताकि जातक के जीवन में कम से कम परेशनिया और अच्छी सेहत मिल सके !
वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुंडली का पहला, दूसरा, दसवां और ग्यारहवां धन योग से सम्बन्ध रखता है ! और इन घरों के मालिक ग्रहों और उनकी दशाओं का संबध होना भी अनिवार्य होता है !
दूसरा घर हमारा धन स्थान होता है यहाँ से जातक के संचय धन का पता चलता है , दुसरे स्थान के मालिक की अच्छी  स्थिति किसी अच्छे गृह के साथ केंद्र या त्रिकोण में एक बेहतरीन धनयोग का निर्माण करती है , , दसवा घर हमारे व्यवसाय से सम्बंधित होता है , यदि दुसरे घर के स्वामी का सम्बन्ध दसवे घर से हो तो जातक व्यवसाय द्वारा धन अर्जित करने में सक्षम होता है!
     प्रथम भाव स्वामी का  सम्बन्ध 2 या 11 वें घर के मालिक ग्रहों से केंद्र अथवा त्रिकोण में बने तो अपार धन योग का निर्माण होता है ! !
ग्यारहवां घर हमारी रोजाना की कमाई को दर्शाता है , अच्छी कमाई के लिए इस घर के स्वामी का सम्बन्ध प्रथम,द्वितीय अथवा दशवे घर या उनके स्वामियों से होना चाहिए! इस प्रकार ज्योतिष में बहुत से ऐंसे  ऐसे योग ,दशाओं व गोचरीय प्रभाव है जो जातक को धनवान बनाने के लिए आवश्यक होते हैं।
धन से संबंधित समस्याओं का ज्योतिष द्वारा समाधान पाने के लिए संपर्क करे

No comments:

Post a Comment